अल्मोड़ा: वरिष्ठ व्यापारी गोपाल सिंह पलनी का निधन, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के वरिष्ठ व्यापारी व लाला बाजार निवासी गोपाल सिंह पलनी का लम्बी बीमारी के चलते 82 वर्ष की उम्र में मंगलवार देर रात निधन हो गया।

दी श्रद्धांजलि

उनकी लाला बाजार में महेंद्र किराना जनरल स्टोर नाम से दुकान स्थित है। जिसे उनके बड़े पुत्र राजेश पलनी द्वारा संचालित किया जाता है। आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने एक बैठक कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जताया शोक

शोक व्यक्त करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि उपस्थित रहें।