अल्मोड़ा: शारदीय नवरात्र: मां के दर्शन‌ को उमड़ रही मंदिरों में भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। जिसमें नवरात्र के तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई।

शारदीय नवरात्र

इस मौके पर नगर के मंदिरों समेत दुर्गा पंडालों में मां के भक्तों की भीड़ लगी रही। नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा, लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, धारानौला, न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, ढुंगाधारा आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा महोत्सवों में भजन कीर्तनों की धूम रही। इधर, लोअरमालरोड स्थित न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी में आयोजित दुर्गा महोत्सव में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। आज शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है।