अल्मोड़ा: शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने व्यापारिक पहिये की रफ्तार रोक दी है। शादियों के सीजन के बीच पैदा हुए इस संकट से परेशान टेंट एंड कैटरिंग एसोसिएशन ने रविवार को एक बैठक आयोजित कर कड़ा विरोध जताया।
कारोबारी परेशान
जिस पर कारोबारियों ने शासन-प्रशासन से कैटरिंग व्यवसायों के लिए विशेष कोटा निर्धारित करने और प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। बैठक के दौरान टेंट और कैटरिंग व्यापारियों ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और शहर के लगभग सभी कारोबारियों के पास पहले से ही भारी बुकिंग्स हैं। आपूर्ति ठप होने से अब इन बुकिंग्स को पूरा करना चुनौती बन गया है।
कहीं यह बात
व्यापारियों ने तर्क दिया कि पारंपरिक तंदूर और चूल्हों पर रोटियां तो बनाई जा सकती हैं, लेकिन सब्जियों और दालों में छौंका लगाने के लिए गैस अनिवार्य है। विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म पकवान और मिठाइयां बिना गैस के तैयार करना असंभव है। एसोसिएशन सदस्य ने कहा कि शादियों का सीजन चरम पर है और हमारे पास बुकिंग्स का दबाव है। अगर जल्द ही गैस की किल्लत दूर नहीं हुई, तो टेंट और कैटरिंग व्यवसाय पूरी तरह ठप हो जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन और बैठक में पूरन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र जोशी, भारत, गोविंद सिंह बिष्ट, नंदन सिंह फर्त्याल, हर्षवर्धन जोशी, राजेंद्र पाल, सचिन पाल, मनोज सिंह भंडारी और मनोज बिष्ट सहित कई प्रमुख व्यापारी शामिल रहे।