अल्मोड़ा: दुगालखोला में श्री जन्माष्टमी महोत्सव की धूम जारी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने महोत्सव में बांधा समा

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। दुगालखोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची है। रविवार को महोत्सव के तीसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहे। बच्चों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर महोत्सव में मौजूद लोगों को तालियां बजाने में मजबूर कर दिया।

महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

रविवार को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा और शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से राधा-कृष्ण की चित्र पर दीप जलाकर किया। इसके बाद महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। महिलाओं की टीम ने देवा तेरी सदा जय-जय कारा, छोटे छोटे ग्वाल, हिट दीदी न्हैजूंला, समझूया ज्योग्याणा त्वीलै धारो बौला आदि भजनों से महोत्सव में रंग जमा दिया।

मौजूद रहे

महोत्सव में आज अंतिम दिवस क्षेत्र में भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी। यहां पुष्पा सती, दयाकृष्ण कांडपाल, मंजू जोशी, चंदन रावत, मीनू दुर्गापाल, प्रीती जोशी, राजेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह नेगी, डॉ. डीडी तिवारी आदि मौजूद रहे।