अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में इस दिन से शुरू होगी शटल सेवा, जाम से मिलेगा छुटकारा, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में पर्यटक पंहुच रहें हैं। हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम के दर्शन को‌ उमड़ रहें हैं।

जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

अब धाम पहुंचने वाले पर्यटकों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए शटल सेवा शुरू होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर धाम में 18 मई से आरतोला से जागेश्वर तक शटल सेवा शुरू होगी। इससे सड़क पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यह शटल सेवा 24 घंटे संचालित होगी। अब पर्यटक आरतोला तक अपने वाहन से पहुंच सकेंगे। यहां से उन्हें शटल सेवा से धाम तक पहुंचना होगा। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम होगा