अल्मोड़ा: अटल उत्कृष्ट राइका सलौंज में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती, आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज में बड़े धूमधाम से बनाया गया।

आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। उसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरष्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौधरी ने उत्तराखंड आंदोलन में शहीद आंदोलनकारियों/युवाओं, शिक्षक, कर्मचारियों को  नमन करते हुए उनके योगदान एवं 25 वर्षों में उत्तराखंड में हुए विकास के बारे में अपने विचार रखें।

रखें विचार

इस अवसर पर विद्यालय में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं शिक्षक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ ताकुला के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह भैसोड़ा ने भी अपने विचार रखें।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में नवीन सनवाल, मीता खन्ना, नसरीन, उर्मिला शर्मा, बेनी प्रसाद, प्रगति रौतेला, गौरव भाकुनी, काजल भोज, कुसुम राठौर, गौरव कुमार,कैलाश नाथ, भूपेंद्र आगरी, विकास साह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश लाल आगरी ने किया।