अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के कोच यशपाल भट्ट हरियाणा को रवाना हो गए हैं।
हरियाणा को रवाना
मिली जानकारी के अनुसार आज नौ जून से 14 जून तक एमडी विश्वविद्यालय रोहतक (हरियाणा) में छठी राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। जिसमे अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट भागीदारी के लिए रवाना हो गए हैं। उनके चयन पर खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
दी शुभकामनाएं
दरअसल मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से बीते दिनों देहरादून के परेड ग्राउंड बॉक्सिंग एरिना में उत्तराखंड स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें नेशनल कराटे और मार्शल आर्ट्स एकेडमी अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप रोहतक (हरियाणा) के लिए हुआ।