अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।
लापता युवक का मिला कंकाल
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यह कंकाल डेढ़ साल पूर्व लापता पौड़ी के युवक का है। शनिवार सुबह वन कर्मी मरचूला के जंगल की सफाई के लिए पहुंचे। इसी बीच उन्हें एक पेड़ के नीचे मानव कंकाल मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कंकाल के पैंट की जेब देखी तो यहां मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान जीवई, पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
फंदे से झूलने की आशंका
इस संबंध में पुलिस के बताया कि पेड़ पर रस्सी लटकी मिली। अंदाजा लगाया गया है कि पांच-छह माह पूर्व युवक इस रस्सी के सहारे फंदे पर झूला होगा, इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।