अल्मोड़ा: कर्मियों की कमी से जूझ रहा समाज कल्याण विभाग, कई पद खाली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में समाज कल्याण विभाग में कर्मियों की भारी कमी बनी हुई है।

इतने पद है खाली

इस वजह से लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अधिकतर पद खाली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के 25 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 12 पद खाली हैं। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद दो साल से नहीं भरा जा सका है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी के सृजित 11 पदों में से केवल चार अधिकारियों पर ही पूरे जिले की जिम्मेदारी है। सहायक लेखाकार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की भी यहां तैनाती नहीं हो सकी है।

लोगों तक योजनाएं पहुंचाने का हो रहा प्रयास

इस संबंध में आराधना त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा ने बताया कि कार्मिकों की कमी के बावजूद अधिकतम पात्र लोगों तक हर योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। खाली पदों पर नियुक्ति शासन स्तर पर ही संभव है।

जिसमें पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद

अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी 1 1
सहायक समाज कल्याण अधिकारी 11 7
वरिष्ठ सहायक 3 1
सहायक लेखाकार 1 1
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 1 1
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 1 1