अल्मोड़ा: एसएसजे के तीन वरिष्ठ शिक्षक सेवानिवृत्त होने पर समाजशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग ने किया शिक्षकों का सम्मान

सोबन सिंह जीना परिसर में राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ आचार्य प्रो.मीना पथनी के सेवानिवृत्त होने पर राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने सम्मान समारोह एवं संस्कृत विभाग की वरिष्ठ शिक्षक प्रो. पुष्पा अवस्थी एवं प्रो.एच.बी. कोठयारी के सेवानिवृत्त होने पर संस्कृत विभाग के शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी सेवाओं की प्रशंसा की

इसके उपरांत समाजशास्त्र विभाग एवं अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों ने प्रो.पुष्पा अवस्थी, प्रो. एच. बी. कोठयारी एवं प्रो मीणा पथनी का सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी सेवाओं की प्रशंसा की।

ये रहे मौजूद

सम्मान समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण और समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो. इला साह,प्रो. के.एन. पांडेय (संस्कृत), प्रो. निर्मला पंत (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी), प्रो.अरविंद अधिकारी (अंग्रेजी), प्रो.वी.डी.एस. नेगी (इतिहास), डॉ सुषमा जौहरी, डॉ.शैली,डॉ. ज्योति किरन,डॉ. कुसुमलता आर्य, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. आस्था नेगी,
डॉ योगेश मैनाली, हेमा अवस्थी, देवकी देवी सहित समाजशास्त्र, अंग्रेजी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक  आदि  मौजूद रहे।