अल्मोड़ा: गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लग रहीं सोलर लाइटें, कम होगी चहलकदमी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगरों से लेकर गांवों तक गुलदार आतंक का पर्याय बने हुए हैं। ऐसे में सिविल सोयम वन प्रभाग की ओर से गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाईं जा रही हैं।

रोशनी होने से वन्य जीवों की कम होगी चहलकदमी

जानकारी के अनुसार इसी क्रम में डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी के निर्देश पर कनारीछीना, बिनसर, लमगड़ा, जागेश्वर आदि में सोलर लाइटें लगाई गईं। साथ ही बताया कि जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी सोलर लाइट लगाने की योजना बनाई गई है।