एसएसपी अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्दशन में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने एवं सुरक्षित वातावरण में भयमुक्त होकर मतदान करने का निर्देश देने हेतु सोमेश्वर तथा सल्ट पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सोमेश्वर तथा सल्ट विधानसभा में फ्लैग मार्च निकाला ।
निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी
थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री ओशिन जोशी, जोनल विधानसभा निरीक्षक श्री भानु प्रकाश आर्य तथा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ताकुला, सोमेश्वर बाजार मजखाली तथा कोसी में तथा थानाध्यक्ष सल्ट श्री गोविन्द सिंह मेहता व सहायक कमांडेंट आईटीबीपी गयासुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस तथा पैरामिलिट्री बल के साथ स्याल्दे, तथा देघाट आदि क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण वातावरण में निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी।