अल्मोड़ा: बेटा दुष्कर्म के आरोप में पुलिस गिरफ्त में है, छुड़वाने के लिए बैंक खाते में डालो पैंसठ हजार रुपये, बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में एक डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार भतरौंजखान क्षेत्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे लौकेट गांव निवासी बालकृष्ण घर में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें साइबर ठग का फोन आया और उसने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उसने बुजुर्ग से कहा कि आपका बेटा दुष्कर्म के आरोप में पुलिस गिरफ्त है। यदि उसे छुड़वाना है तो तुरंत बैंक खाते में पैंसठ हजार रुपये डालो। जिससे वह घबरा गये। डर की वजह से बैंक शाखा भतरौंजखान में 65,000 रुपये डाल दिए। रुपये खाते में आने के बाद साइबर ठग फोन काट दिया। बैंक से बाहर आते ही उन्होंने बेटे को फोन लगाया और पूछा कि दिल्ली पुलिस ने तुम्हें छोड़ दिया। इसके बाद बेटे ने उन्हें ऐसा कुछ नहीं होने की बात कही तो बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ।

जांच शुरू

जिसके बाद उन्होंने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।