अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जैती-भनोली क्षेत्र में तैनात एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 822वीं रैंक हासिल की है।
क्षेत्र में खुशी की लहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से शुक्रवार को जारी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम में भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल 822 रैंक हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने सफलता हासिल की है। उन्होंने 822वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौम्या मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित गर्ब्यांग गांव निवासी हैं और वर्तमान में वह भीमताल में रहती हैं। इससे पहले सौम्या ने वर्ष 2024 में पीसीएस परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की थी।