अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस की AHTU व ऑपरेशन मुक्ति टीम की खास मुहिम, भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान से लोगों को दे रहीं यह संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मे प्रभारी AHTU निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं शिक्षा दे” अभियान में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा सत्यापन/चिन्हिकरण की कार्यवाही की जा रही हैं।

सत्यापन हेतु किया जागरूक

इसी क्रम में टीम द्वारा नगर के करबला, चौसली, लोधिया स्थिल होटल, ढ़ाबे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान होटल, ढाबा मालिकों को अपने कर्मचारियों का सत्यापन करने तथा  कर्मचारियों से सम्बंधित समस्त  विवरण पूर्ण करने की हिदायत दी गई। साथ ही होटल, ढाबा मालिकों को जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने,बालश्रम सम्बंधित कोई भी  जानकारी प्राप्त होने  पर सम्बन्धित के विरुद्ध  कठोर कानूनी  कार्यवाही की जायेगी।

ऑपरेशन मुक्ति टीम रहीं शामिल

     1. अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह
      2.अपर उ0नि0 कैलाश चन्द्र
      3.कानि0 जगदीश मेहता
      4.म0कानि0 मोनिका जोशी
      5.कानि0 विक्रम सिंह