अल्मोड़ा: खास पहल: एसएसजे परिसर में आधुनिक शूटिंग रेंज हुई स्थापित, छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना परिसर में 77 यूके एनसीसी बटालियन की पहल पर आधुनिक शूटिंग रेंज स्थापित हो गयी है। 77 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से प्रशिक्षण देने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसमें कैडेट्स को प्रशिक्षण देकर शूटिंग के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण लेकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।