अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बच्चों को इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए पेस अकादमी की ओर से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन
जानकारी के लिए इसके मौके पर बीते कल शनिवार को उदय शंकर नृत्य अकादमी फलसीमा में निशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यों व पेस अकादमी के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में पहुंचे डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि यह पहल जिले के स्कूली बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने के उद्देश्य से की गई है।