अल्मोड़ा: खास पहल: पूर्व सैनिकों के लिए इस खास योजना की हुई शुरूआत, इन कार्यों में दी जाएगी वरियता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पूर्व सैनिकों के लिए खास योजना की शुरुआत की गई है ।

पूर्व सैनिकों के लिए यह योजना शुरू

जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिकों को विकास कार्यों में भागीदार बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। यह योजना अल्मोड़ा शौर्य सम्मान योजना है। इस योजना के तहत पांच लाख तक के सलेक्शन बॉन्ड प्रक्रिया के कार्यों में पूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि योजना के तहत विकास कार्यों के क्रियान्वयन में पूर्व सैनिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें पहले चरण में विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख रुपये तक की धनराशि के सलेक्शन बॉन्ड प्रक्रिया के तहत कराए जाने वाले कार्यों के नियमानुसार आवंटन व चयन में पूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी। दरअसल कुछ दिनों पहले हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने अनुभवों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की इच्छा जताई थी और विकास कार्यों में पूर्व सैनिकों की भागीदारी के अवसर की मांग उठाई थी। जिसके बाद अब यह योजना शुरू की गई है।

विभिन्न विभागों को इस योजना के तहत कार्य करने के निर्देश

इसके लिए डीएम आलोक कुमार पांडेय की ओर से मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी व जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी को समन्वयक अधिकारी नामित किया गया है।