अल्मोड़ा: शिक्षा और साहित्य से युवाओं को जोड़ने की खास पहल, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को भेंट की पुस्तकें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से युवाओं को पुस्तकें भेंट की गई।

बांटी पुस्तकें

जानकारी के अनुसार बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन ने कारवां किताबों के अभियान के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को यह पुस्तकें भेंट की। जिसमे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीएलसी सेंटर भिकियासैंण में भिकियासैंण यूथ क्लब के सहयोग से छात्र- छात्राओं को यह पुस्तकें बांटी गईं। बताया कि शिक्षा और साहित्य से युवाओं को जोड़ने की यह पहल सराहनीय है।

रहें मौजूद

इस मौके पर उमेश चंद्र, भैरव चंद्र, रोहन नाथ, गौरव आर्या, रीतू, प्रवेश, अजय, अरुणिमा आदि मौजूद रहीं।