अल्मोड़ा: सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित मलखंब प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल जीता है।
शानदार प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए Under-14 मलखंब टीम ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं Under-19 टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। टीम के मुख्य कोच सुंदर सिंह बोरा, सेकंड कोच शीतल मनराल और टीम मैनेजर दीप्ति रावत ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गहरा हर्ष जताया है। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है।
दी शुभकामनाएं
इस दोहरी सफलता से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जीत की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल संघ के पदाधिकारियों, अभिभावकों और शहरवासियों ने कोचिंग स्टाफ और पूरी विजेता टीम को बधाई दी है।