अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा तिथि के मुताबिक आठ दिसंबर से परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की समय सारिणी देख सकते हैं।