अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।
परीक्षा का आयोजन
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से सम सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी कुछ दिनों पहले जारी हो गई है। जिसमे जारी सारणी के मुताबिक विश्वविद्यालय में 15 मई से मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी। विवि की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी।
📌📌स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई से पांच जून तक होंगी।
📌📌स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की 16 मई से चार जून तक होंगी।
📌📌 स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की 15 मई से 11 जून तक होंगी।
📌📌स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से 12 जून तक चलेंगी।