डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमोक्रोंन के बढ़ते संक्रमण से आमजनमानस को बचाने हेतु जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों / थाना/चौकी प्रभारियों तथा प्रभारी यातायात के साथ वर्चुअल गोष्ठी की गयी।
नियमों को ना मानने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश
गोष्ठी में सभी से स्वयं कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन कर आमजनमानस को जागरूक करने के साथ- साथ नियमों को ना मानने वालों के विरूद्ध सख्ती व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा मास्क न पहनने पर कार्यवाही उत्तराखंड राज्य महामारी कोविड 19 संशोधन नियमावली के तहत किये जाने के निर्देश दिए गए ।
दिए गए ये निर्देश
- अपने अपने क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मोहल्लों में संक्रमण से बचाव हेतु ज्यादा से ज्यादा जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जाय।
- आमजन से अधिक से अधिक वैक्सिनेशन एवं अनिवार्य रूप से दोनों डोज लगवाये जाने की अपील की जाय।
- मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, पार्क, टैक्सी – बस स्टैण्ड एवं अन्य भीड़ -भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, सैनिटाईजर एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाया जाय।
- बिना मास्क घूमने वालों पर जागरूकता के साथ-साथ कार्यवाही की जाय।
- लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता संदेश का अधिक से अधिक प्रसार किया जाय।
- भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा घोषित रात्रि कर्फ्यू समय 10 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक अनिवार्य रूप से पालन करवाया जाय।
- वाहनों में यात्रा करते समय सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन ना करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
जनपद वासियों से की गई अपील
जनपद वासियों से अपील है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें। कोविड-19 के ओमीक्रोन के खतरे से निपटने के लिए सतर्कता और सावधानी रखी जानी आवश्यक है। मास्क, सैनिटाईजर एव सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य ध्यान रखे । संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से जागरूकता अभियान चला कर लगातार सभी को जागरूक किया जा रहा है, इसे सफल बनाने हेतु नियमों का पालन करें।

