अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक 09.02.2026 को थाना चौखुटिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
दिए जरूरी निर्देश
एसएसपी द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण प्रारम्भ किया गया। कोतवाली/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान कोतवाली में साफ-सफाई सही पाई गयी।
• कोतवाली के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।
• कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को निरीक्षण किया गया, अभिलेख व्यवस्थित व अध्यावधिक पाये गये।
• ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फॉर्मों, सीसीटीएनएस कार्यों व विभिन्न पोर्टल आदि को चैक किया गया।
• लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।
• लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।
• अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
• सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव सही पाया गया।
• कोतवाली में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
• बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।
• नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
• व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
• प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया श्री अशोक कुमार को स्मार्ट पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
• पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियानों में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दश दिये।
• अधि0/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया।
• जवानों के साथ भोज का आयोजन किया गया।