अल्मोड़ा: क्वारब के औचक निरीक्षण पर पंहुचे एसएसपी देवेन्द्र पींचा, वाहनों की आवाजाही को लेकर दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 28.06.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने NH-109 अल्मोड़ा- हल्द्वानी (क्वारब) मार्ग का औचक निरीक्षण किया।

दिए यह निर्देश

इस मौके पर उनके द्वारा क्वारब के स्थिति का जायजा लेकर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु बैरिकेडिंग लगाने व छोटे-बड़े वाहनों को सुरक्षित तरीके के बारी-बारी छोड़ने तथा भारी व किसी भी प्रकार के वाहनों को पुल पर खड़े न होने देने हेतु ड्यूटी में तैनात कर्म0गणों को निर्देशित किया गया।

रहें मौजूद

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे व NH  के जेई व एई सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।