अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा का 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर सेनानायक के पद पर स्थानान्तरण हो गया है।
दी भावभीनी विदाई
जिस पर बीते कल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देवेन्द्र पींचा को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके कार्यकाल के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
रहें मौजूद
इस मौके पर नगर निगम महापौर अजय वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा बिट्टू, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरूण वर्मा, प्रमोद बिष्ट मौजूद रहें।