अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते दिनांक 14/08/2025 को वादी कैलाश भट्ट द्वारा दीपक किरौला,सोनू धमेला,गौरव नेगी व अन्य द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के उपरान्त एक राय होकर आपराधिक षडयन्त्र कर वादी के होटल मे आकर वादी को निशाना बनाते हुए उस पर रिवाल्वर से गोली चलाकर हत्या का प्रयास करते हुए गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई थी। जिस पर थाना द्वाराहाट में एफआईआर न0-19/2025 धारा 109/190/191(3)/ 351(3) /352/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिए थे यह निर्देश
इस मामले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितो को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये थे। जिस पर थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व संभावित विभिन्न स्थानों के लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन कर कैमरों में दिखाई दे रहे हमलावरों के बारे में सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 16/08/2025 की तड़के करबला से 200 मीटर बेस अस्पताल रोड से स्कॉर्पियों UK04V7997 में सवार 03 हमलावरों राहुल रावत पुत्र उम्र- 23 वर्ष अनिल सिंह रावत निवासी ग्राम फतेहपुर थाना- मुखानी जिला नैनीताल, 2. महेन्द्र सिह घनेला उर्फ सोनू घनेला उम्र- 29 वर्ष पुत्र बहादूर सिह घनेला निवासी ग्राम पिठोली थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल हाल निवासी विवेक विहार निकट रिलायंश टावर थाना- मुखानी जिला – नैनीताल, 3. कमल पालीवाल उम्र-23 वर्ष पुत्र इन्दरदेव पालीवाल निवासी ग्राम पनियाली कटथरिया थाना- मुखानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पुलिस की कार्यवाही
जिसमें महेन्द्र सिह घनेला का चेहरा देखने पर शस्त्र /रिवाल्वर से फायर करते हुए सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे व्यक्ति से मेल खा रहा है । महेन्द्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला से घटना मे प्रयुक्त शस्त्र / रिवाल्वर के बारे मे पूछा गया तो उसने बताया कि जब हम वापस हल्द्वानी जा रहे थे तो अचानक भीमताल मे ताल के पास पुलिस चैकिग हो रही थी,पकड़े जाने के भय से मैने वह रिवाल्वर वही ताल में फेक दिया था और हम तीनो वापस गाड़ी भगाकर पुलिस से बचने के लिए यहां अल्मोडा भाग आये और एकान्त सुनसान जगह पर गाड़ी मे ही सो रहे थे।
महेन्द्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला का आपराधिक इतिहास
1. FIR NO 251/16 धारा – 307 IPC चालानी थाना हल्द्वानी
2. FIR NO 138/21 धारा – 3 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम चालानी थाना हल्द्वानी
3. FIR NO 189/16 धारा – 323,504,506 IPC चालानी थाना हल्द्वानी
4. FIR NO 10/19 धारा – 332,353,427 IPC, धारा 60 आबकारी अधिनियम चालानी थाना भवाली
5. FIR NO 12/19 धारा – 26 वन अधिनियम चालानी थाना भवाली
द्वाराहाट पुलिस टीम रहीं शामिल
1. थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार
2. उ0नि0 हरविन्दर कुमार,प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर
3. अपर उ0नि0 भगवान सिंह
4. हेड कानि0 चन्द्र प्रकाश
5. कानि0 मनमोहन सिंह
6. कानि0 नन्द किशोर भट्ट