अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 06.11.2024 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने जनपद अल्मोड़ा में निवासरत पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की।
गोष्ठी का आयोजन
इस गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पेंशनर्स से उनकी चिकित्सा सम्बन्धी समस्या, पारिवारिक समस्या, पुलिस कैन्टीन, बच्चों की पढ़ाई व अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। पुलिस पेंशनर्स द्वारा बतायी गयी समस्याओं के बारे में सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। एसएसपी अल्मोड़ा ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत पुलिस पेंशनर्स से समय- समय पर उनके घर पर जाकर वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
रहें मौजूद
गोष्ठी के दौरान पुलिस पेंशनर्स प्रेम सिंह सांगा, गोविन्द सिंह अधिकारी, फईम उद्दीन, रविन्द्र कुमार, आनन्द बल्लभ पंत, पद्मा बिष्ट, पान सिंह उनियाल, राजेन्द्र प्रसाद सहित पुलिस अधि0/कर्म0गण उ0नि0 स0पु0 मोहित कुमार, अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी, अपर उ0नि0 (एम) सतीश (प्रधान लिपिक) मौजूद रहे।