अल्मोड़ा: एसएसपी ने थाना द्वाराहाट में टाईप 2 आवासों के निर्माण कार्य का लिया जायजा, जांची गुणवत्ता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 04.04.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा थाना द्वाराहाट में चल रहे टाईप-2 आवासों के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया।

दिए यह निर्देश

जिसमे उन्होंने कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र निमार्ण कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही थानाध्यक्ष द्वाराहाट को निर्माण कार्य को अपनी देख-रेख में ससमय सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया।

रहें मौजूद

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह,थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार,चौकी प्रभारी बग्वाली पोखर हरविंदर सिंह मौजूद रहे।