अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
सैनिक सम्मेलन का आयोजन
इस मौके पर सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व जघन्य आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिये के निर्देशित किया गया।
“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत अभियान जारी
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। “ऑपरेशन भल छौ” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
आपदा उपकरण को कार्यशील दशा में रखने व अलर्ट रहने के निर्देश
मानसून सीजन के दृष्टिगत समस्त थाना/फायर/एसडीआरएफ को आपदा उपकरण को कार्यशील दशा में रखने व अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये। जनपद में सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने हेतु निर्देशित किया गया। मानसून सीजन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।
दिए यह निर्देश
लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया। थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनावों के दृष्टिगत सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा तैयारियों को पूर्ण करने व सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये गये। जनमानस के लिये परेशानी का सबब बन रहे भिक्षावृत्ति में करने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
किया गया सम्मानित
विगत माह अवैध शराब और स्मैक बरामदगी व तस्करों की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान देने वाले कोतवाली अल्मोड़ा में नियुक्त कांस्टेबल विमल टम्टा को Employee Of The Month चुना गया। एसएसपी द्वारा विगत माह जुलाई में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले Employee Of The Month सहित 13 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण
1. उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार
2. उपनिरीक्षक बिशन लाल
3. हे0कानि0 फिराज खान
4. अपर उ0नि0 रमेश कुमार
5. कानि0 बिरेन्द्र सिंह सामन्त
6. कानि0 कमल जोशी
7. कानि0 बालम सिंह
8. कानि0 विरेन्द्र सिंह रिंगवाल
9. अपर उ0नि0 प्रेम सिंह खोलिया
10. अपर उ0नि0 पुलिस दूरसंचार हरीश चन्द्र काण्डपाल
11. फारयमैन जीवन चन्द्र जोशी
12. स्वच्छक राजकुमार
रहें उपस्थित
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक, दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा,निरीक्षक अभिसूचना अल्मोड़ा मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, पीआरओ/प्रभारी मीडिया सेल निरीक्षक मदन मोहन जोशी, निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान, कम्पनी कमाण्डर पीएसी/एसडीआरएफ अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष चौखुटिया उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष द्वाराहाट उ0नि0 अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष देघाट उ0नि0 दिनेश नाथ महंत, थानाध्यक्ष सोमेश्वर उ0नि0 कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष लमगड़ा उ0नि0 राहुल राठी, थानाध्यक्ष दन्या उ0नि0 जसविन्दर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना उ0नि0 विजय नेगी, एफएसएसओ रानीखेत वंश नारायण यादव,आशुलिपिक महेश कश्यप, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक उ0नि0 मोहित कुमार, प्रभारी सीसीटीएनएस बरखा कन्याल,उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), एएसआई(एम) अमित कुमार (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।