अल्मोड़ा: दूरस्थ थाने देघाट के औचक निरीक्षण पर पंहुचे एसएसपी, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, पुलिस भोजनालय आदि का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 25/05/2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा औचक निरीक्षण पर जनपद के दूरस्थ थाना देघाट पहुंचे।

किया औचक निरीक्षण

इस मौके पर उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, पुलिस भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। थाना हाजा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणों का सम्मेलन लेकर समस्यायें सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। मानसून सीजन के दृष्टिगत जवानों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये। जवानों को स्मार्ट एवं इफैक्टिव पुलिसिंग के लिये प्रोत्साहित किया। बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन करने के भी निर्देश दिये। जवानों को नशे के विरुद्ध टीम वर्क के साथ कार्यवाही करने के लिये प्रोत्साहित किया। थाना परिसर की साफ-सफाई से सन्तुष्ट दिखे। साथ ही चयनित भूमि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जवानों के लिये उच्च गुणवत्ता,स्वादिष्ट व स्वच्छता के साथ भोजन बनाने वाले अनुचर कुक को नगद इनाम पुरस्कृत किया।

एसएसपी अल्मोड़ा की नई पहल

“संडे संकल्प” के क्रम में जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिये दूरस्थ थाने मे बड़े खाने का आयोजन किया। इस दौरान एसएसपी ने जवानों के संग बैठकर भोजन किया। सभी रैंक के अधिकारी/पुलिस जवानों/होमगार्ड जवानों द्वारा साथ भोजन किया गया।