अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 19.02.2026 को जनपद अल्मोड़ा के माननीय जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ईमेल आईडी के spam सेक्शन में एक अज्ञात स्त्रोत से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ।
सघन चेकिंग अभियान
इस मामले की गंभीरता एवं सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर में और अधिक सक्रियता बढ़ाई गई है। विभिन्न टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिस पर चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 20.02.2026 को माननीय न्यायालय अल्मोड़ा परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा उपस्थित अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
दिए जरूरी दिशा-निर्देश
एसएसपी द्वारा न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये।
•न्यायालय के प्रवेश द्वारों आने जाने वाले व्यक्तियों की सघन जांच/फ्रिस्किंग, संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी, वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।
•सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये।
•ड्यूटी में तैनात पुलिस बल सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
•आपात स्थिति में निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये गये।
कहीं यह बात
एसएसपी अल्मोड़ा ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की गरिमा एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। अल्मोड़ा पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।