अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नई पहल “ऑपरेशन भल छौ” चलाई जा रही है।
दिया यह आश्वासन
इसके तहत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों से समय-समय पर मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर रहें हैं। जिस क्रम में बीते कल दिनांक- 06.07.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी और उसके द्वारा बतायी गयी समस्याओं का भी निस्तारण किया गया। साथ ही उन्हें जनपद,थाना के महत्वपूर्ण सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें,पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।