अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में श्री लक्ष्मी भंडार( हुक्का क्लब ) द्वारा रामलीला महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
यह रहें मुख्य अतिथि
जिसके प्रथम दिवस के अवसर पर देवगणों की प्रार्थना ,रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस की रामलीला के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र शर्मा, बच्चू लाल वर्मा, तारा चन्द्र जोशी( नगर अध्यक्ष कांग्रेस) अजय वर्मा( सदस्य जिला योजना अल्मोड़ा) उपस्थित रहे।
रहें मौजूद
पहले दिन रामलीला में जहां रावण द्वारा सुंदर अभिनय का परिचय दिया गया। वहीं देवगणों की प्रार्थना ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। राम जन्म में ठुमक चलत राम चन्द्र नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य रूप से मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, रोहित साह, भारत गोस्वामी, ललित मोहन साह, सुबोध नयाल,विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी, बरखा त्रिपाठी, रवीना, श्रेष्ठा रैकुनी, आरोही बजेठा, ईशा रस्तोगी,सुमित साह, संजय साह,प्रेमपाल सिंह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।