अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राज्य आंदोलनकारी 05 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे।
दी यह जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी और जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से पेंशन में बढ़ोत्तरी, चिह्नीकरण, आश्रितों को पेंशन आदि की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद भी अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसके बाद अब पांच नवम्बर को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।