अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दुग्ध समिति सचिवों का एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होने वाला है।
27 सितंबर को होगा सम्मेलन
मिली जानकारी के अनुसार यह सम्मेलन 27 सितंबर को होगा। इस संबंध में दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि 27 सितम्बर को दुग्ध समिति सचिवों का एक राज्य स्तरीय सम्मेलन अल्मोड़ा में होगा। जिसमें सचिवों, दुग्ध उत्पादकों की लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी। जिस पर गांधी पार्क में पहुंचने की अपील की है।