अल्मोड़ा: इस दिन से आयोजित होगी अंडर-21 आयु वर्ग के बालकों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जरूरी जानकारी दी।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें बताया कि स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के अंडर-21 आयु वर्ग के बालकों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होनी है। यह प्रतियोगिता तीन से छह फरवरी तक हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इसके लिए अल्मोड़ा जिले की टीम का चयन दो फरवरी को होगा। चयन ट्रायल हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।