अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय हाॅकी चैंपियनशिप के अंडर-19 में अल्मोड़ा जनपद की टीम शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
महाराणा स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के मैदान में आठ से दस दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय हाकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें अल्मोड़ा जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और उपविजेता रही। फाइनल में टीम को देहरादून टीम से हार का सामना करना पड़ा। टीम में 11 खिलाड़ी रानीखेत के शामिल रहे। वहां से लौटकर टीम प्रबंधक व प्रशिक्षक दीपक सिंह मेहरा ने बताया कि सेमीफाइनल में अल्मोड़ा ने ऊधम सिंह नगर को 5-0 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। जिले की अंडर-14 टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। बताया कि जिले की टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ी जनवरी में आहूत राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। यहां पहुंचने पर खेल प्रेमियों व हाकी संघ के पदाधिकारियों ने टीम व प्रशिक्षकों का भव्य स्वागत किया।