राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी के शिष्टमंडल ने स्थानीय विधायक मनोज तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर विधायक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जल्द से जल्द शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की।
जो भी शिक्षक अनिवार्य स्थानांतरण में आते हैं, उन्हें अनिवार्य स्थानांतरण में शामिल किया जाए
ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया में दुर्गम क्षेत्र से सुगम क्षेत्रों के लिए शिक्षकों की पात्रता सूची जारी की गई है। कहा कि जो भी शिक्षक अनिवार्य स्थानांतरण में आते हैं, उन्हें अनिवार्य स्थानांतरण में शामिल किया जाए। इसके अलावा अटल स्कूलों में तैनात शिक्षकों को भी जो स्थानांतरण में शामिल होना चाहते है, उन्हें शामिल करने, प्रधानाध्यापक और प्रवक्ता पदों पर जल्द पदोन्नति किए जाने, सभी श्रेणियों के स्थानांतरण शत प्रतिशत करने, यात्रा अवकाश का स्पष्ट शासनादेश जारी करने, शारीरिक शिक्षा और संस्कृत विषय का सभी विद्यालयों में पद सृजित करने आदि मांग की।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, जिला मंत्री भुवन चिलवाल, प्रमोद मेहरा, कुलदीप जोशी, सुरेश वर्मा, शिवराज, राजू मेहरा, सुनील बिष्ट, बीडी पांडे, जगदीश पांडे, खुशाल मेहरा, शंकर भैसोड़ा, अंकित जोशी, अजय कुमार आदि शामिल रहे।