अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव हुए। सुबह से ही वोटिंग के लिए शिक्षकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। जिसमे 1258 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुरक्षा बल रहा तैनात
उदय शंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में राजकीय शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी सम्मेलन में शनिवार को मतदान और उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। संघ की कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था। जिसमें भूपाल चिलवाल निर्विरोध अध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर राजू महरा ने शानदार जीत दर्ज की। जिसमें जिला मंत्री के लिए दो दावेदार मैदान में थे। इसमें राजू महरा ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर मदन भंडारी और महिला उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी जोशी विजयी घोषित हुई। जबकि अध्यक्ष, संगठन मंत्री पुरूष, संगठन मंत्री महिला, आय व्यय निरीक्षक, संयुक्त मंत्री महिला और संयुक्त मंत्री पुरूष पर एक-एक नामांकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।