अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के थिकलना के बाद अब हवालबाग के सरसों गांव में अवैध खनन का एक मामला प्रकाश में आया है।
अवैध खनन का मामला
मिली जानकारी के अनुसार यहां राज्य सरकार की भूमि से अवैध खनन कर भारी मात्रा में पत्थर निकाले जाने की खबर सामने आई है। स्थानीय व्यक्ति द्वारा प्रशासन से इसकी शिकायत की गई है। बताया है कि दमुवाधारा से ग्राम पंचायत सरसों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे लंबे समय से अवैध तरीके से पत्थर निकाले जा रहे थे।
होगी यह कार्यवाही
जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने अवैध तरीके से निकाले गए 24.25 घन मीटर पत्थर को जब्त कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पत्थर किसने निकाला है इसकी जांच की जा रही है। साथ ही रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जिसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
रहें मौजूद
इस मौके पर नायब तहसीलदार दीवान सलाल, पटवारी सदर भुवन चंद्र तिवारी, खान अधिकारी राहुल रावत आदि मौजूद रहे।