अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में प्रवेश के लिए सख्त नियम लागू, प्रवेश से पहले यह होगा अनिवार्य, तभी मिलेगा दाखिला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

यह हुआ अनिवार्य

मिली जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना परिसर में इस शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए सख्त नियम लागू हुए हैं। जिसके तहत अब स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर में प्रवेश लेने से पहले छात्र- छात्राओं को अपने पिछले सेमेस्टर की पुस्तकें पुस्तकालय में जमा करनी अनिवार्य होगी। तभी उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रवेश मिल सकेगा पुस्तकालय प्रबंधन छात्र- छात्राओं के पुस्तकें जमा करने के बाद उन्हें नोड्यूज सर्टिफिकेट देगा। प्रवेश के दौरान विद्यार्थी को यह प्रमाण पत्र प्रवेश समिति को दिखाना होगा। इसके बाद ही उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रवेश मिलेगा।