अल्मोड़ा: जिले में महसूस हुए भूकंप के तेज झटकें, एक मकान हुआ क्षतिग्रस्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल मंगलवार दोपहर 2:52 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।

एक मकान क्षतिग्रस्त

इस भूकंप के झटकों से लोगों के घर की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे। इससे लोग दहशत में लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि भूकंप से सोमेश्वर में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सोमेश्वर में भूकंप से सतरासी अरड़िया में दीपक सिंह पुत्र राजन सिंह के मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त होकर नजदीक बनी गोशाला में गिर गई। मकान का मलबा गिरने से नजदीक बनी गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई और चार जानवर मलबे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

जानवरों को आई हल्की चोटें

बताया गया है कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। जानवरों को हल्की चोट आई है। बताया कि प्रभावित घर में कोई नहीं रह रहा था।