अल्मोड़ा: न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल शैल में बच्चों में नेतृत्व की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से छात्र कमेटी गठित, दिव्यांशी और दीपांशु बने स्कूल कैप्टन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल शैल में छात्र कमेटी गठित हुई ।

छात्र कमेटी का गठन

इस संबंध में स्कूल के संस्थापक तारू तिवारी ने बताया कि स्कूल में छात्र कमेटी बनाने के पीछे बच्चों में नेतृत्व की क्षमता का विकास करना है और इसी उद्देश्य से न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र कमेटी गठित की जाती है। इसी क्रम में आज दिनांक 02/06/2025 को आयोजित कार्यक्रम में कमेटी का गठन करने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हो गया है।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

जिसमे बालक वर्ग में दीपांशु तिवारी, बालिका वर्ग में दिव्यांशी मेहरा स्कूल कप्तान चुने गए। वही बालक वर्ग अनिकेत सिंह बिष्ट और बालिका वर्ग में साक्षी  रॉयल सहायक स्कूल कप्तान चुने गए। वही भूमिका बिष्ट और प्राची जोशी सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक चुने गये। नव्या बिष्ट, मानवी बिष्ट, बालिका वर्ग में एवं आयुष पिलख्वाल, वीरवर्धन सिराड़ी को बालक वर्ग में खेलकूद संयोजक चुने गए। साथ ही हाउस कैप्टन नालंदा हाउस में भव्य कुमार, तक्षशिला हाउस में साहिल शेख और  विक्रमशिला हाउस में सोमिल मेहता को हाउस कैप्टन चुना गया।