अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में 27 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव, यहां देखें पूरा चुनाव कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होने हैं। आगामी 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होने हैं।

27 सितंबर को मतदान

मिली जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 34 महाविद्यालयों में 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। इस संबंध में चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।
📌📌इसके तहत 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री।
📌📌आज 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
📌📌25 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत वैध पाए गए प्रत्याशियों की सूची निर्गत कर दी जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।
📌📌एसएसजे परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए 27 को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों को उसी दिन शपथ भी दिलाई जाएगी।