अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में इस दिन होंगे छात्र महासंघ चुनाव, तैयारियों में जुटा विवि प्रशासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बीते 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव हुए। जिसके बाद अब छात्र महासंघ चुनाव होने हैं।

चार अक्तूबर को जारी होगी अधिसूचना

जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन सभी परिसर और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हो गये है। जिसके बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र महासंघ चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के अनुसार नौ अक्तूबर को विवि छात्र महासंघ के पदों पर मतदान होने हैं। जिसमें एसएसजे विवि में नौ अक्तूबर को छात्र महासंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के चुनाव होगा। इसकी अधिसूचना चार अक्तूबर को जारी की जाएगी।