भूगोल विभाग के विद्यार्थियों का एक दल शैक्षिक भ्रमण के लिए विभाग के प्राध्यापकों के निर्देशन में जौलजीबी होते हुए धारचूला पहुंचा है। जौलजीबी में सभी ने महाकाली और गोरी गंगा नदियों का संगम देखकर झूला पुल से नेपाल भी गये।
नदी द्वारा निर्मित भू- आकृतियों को भी समझा गया
उनके द्वारा नदी द्वारा निर्मित भू- आकृतियों को भी समझा गया। नेपाल और भारत की सदियों पुरानी साझा संस्कृति है जिसे जानने – समझने का प्रयास किया गया। जौलजीबी के मेले के विषय में भी बताया गया।
ये रहे शामिल
भ्रमण में भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति जोशी, डॉ दीपक, डॉ अरविंद यादव तथा डॉ पूरन शामिल हैं।