अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मल्ला महल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई।
प्रतियोगिता का आयोजन
जिसमें जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार आधारित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली के छात्र अदनान हुसैन व अजय बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद अदनान व अजय ने देहरादून में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अपने मॉडल मल्टीपर्पज ऑटोमेटिक एग्रीकल्चर मशीन का प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों व स्कूल ने बधाई दी है।