अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के विद्यार्थियों का दल एडवेंचर टूर शीतलाखेत गया।
दी यह जानकारी
इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन एवं रैपलिंग आदि का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि इन गतिविधियों को कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहसिक कार्य के लिए प्रेरित करना एवं प्राकृतिक वातावरण में चुनौतीपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न जीवन कौशलों का विकास करना है।
रहें शामिल
भ्रमण दल में संजय पांडे, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, योगिता तिवारी, एवं रेखा आर्या सम्मलित रहें।