अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं और 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

विद्यार्थियों ने हासिल किए इतने अंक
जिसमे इस वर्ष भी विद्यालय का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा है। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 12वीं में कृतिका पांडेय ने 97.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांगना त्रिपाठी (97%) अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से श्रृष्टि साह और लता तिवारी रहीं। दोनों ने 96.8% अंक प्राप्त किए। कुल 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।
10वीं में विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन
कक्षा 10वीं में वर्निका डालाकोटी ने 97.2% अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकाग्र चिलवाल (95.8%) और मयंक चंदोला (94.4%) क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस वर्ष विधायक के 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जो विद्यालय की मुख्य उपलब्धि हैं।
विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनता शेखर, प्रबंधन समिति एवं शिक्षक स्टाफ, अभिभावकों ने विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।